RS Shivmurti

वाराणसी कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

पुलिस आयुक्त का कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर।
स्थानांतरण के क्रम में:- सरवणन टी. को अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन से अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन/ अभिसूचना नो. अधिकारी डायल-112/ नो. अधिकारी जल पुलिस बनाया गया है।
सुश्री नीतू को अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन/ अभिसूचना नो. अधिकारी डायल-112/ नो. अधिकारी जल पुलिस से अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन स्थानांतरित किया गया है।
ईशान सोनी को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली/ लाइन्स से सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर/ लाइन्स भेजा गया।श्रीमती प्रज्ञा पाठक को सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध/ जल पुलिस का पर्यवेक्षण से सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली स्थानांतरित किया गया।धनंजय मिश्र को सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर से सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध भेजा गया।सोमवीर सिंह, नवागंतुक सहायक पुलिस आयुक्त, को सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय/ जल पुलिस का पर्यवेक्षण/ पर्यटक पुलिस का पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई।नितिन तनेजा को सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा/ मुख्यालय से सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा (सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त) बनाया गया।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि इन बदलावों का उद्देश्य शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। सभी अधिकारियों से प्रभावी कार्य प्रदर्शन की अपेक्षा की गई है।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  शिक्षा को आचरण में उतारने से ही जीवन कल्याण संभव:लोबजंग तेनजिंग
Jamuna college
Aditya