RS Shivmurti

चंदौली में सियासी संग्राम: कोई ले रहा संन्यास, तो कोई दे रहा चुनौती

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और भाजपा के वर्तमान विधायक सुशील सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कभी मीडिया के माध्यम से, तो कभी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर, दोनों नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं।

RS Shivmurti

चुनौती पर सियासी तूफान

हाल ही में भाजपा विधायक सुशील सिंह ने सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने सरकारी उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर निशाना साधा। जब उनसे सपा सरकार और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के कार्यकाल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा—

“अगर सपा सरकार के समय मेरे काम के मुकाबले चार आने के बराबर भी काम हुए होंगे, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।”

इस बयान के बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने इसे सीधी चुनौती मानते हुए जवाबी हमला बोला।


पंप कैनाल बना सियासी मुद्दा

मनोज सिंह डब्लू ने भाजपा विधायक को जवाब देने के लिए सोगाई गांव स्थित सपा कार्यकाल में बनाए गए पंप कैनाल पर पहुंचकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा—

“सैयदराजा विधानसभा में कुल 16 लिफ्ट पंप कैनाल हैं। इनमें से 12 पंप कैनाल पंडित कमलापति त्रिपाठी द्वारा बनवाए गए थे, जबकि बाकी 4 कैनाल मेरे कार्यकाल में बने। अगर भाजपा विधायक सुशील सिंह 8 साल में बनाई गई 17वीं पंप कैनाल दिखा दें, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।”

इसे भी पढ़े -  2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस: चंदौली में 14 से 18 सितंबर तक होगा सेवादल का प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर

उन्होंने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम पहले लाखों में होता था, वह अब करोड़ों में हो रहा है। उन्होंने सरकारी बजट में घोटाले और ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का भी मुद्दा उठाया।


अब भाजपा विधायक के जवाब का इंतजार

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के इस हमले के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है। अब सबकी निगाहें भाजपा विधायक सुशील सिंह के जवाब पर टिकी हैं। क्या वे अपनी चुनौती पर कायम रहेंगे या नया मोड़ लेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

ब्यूरोचीफ गणपत राय

Jamuna college
Aditya