मुख्तार अंसारी के खिलाफ फर्जी शस्त्र-लाइसेंस केस में पेशी आज:

खबर को शेयर करे

36 साल पहले बंदूक खरीदने को फर्जीवाड़ा, MP-MLA कोर्ट में 10 गवाह दे चुके बयान
~~~
पूर्वांचल के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ बुधवार को असलहा लाइसेंस लेने में धोखाधड़ी केस की सुनवाई होगी। 36 साल पुराने केस में मुख्तार ने दो नाली बंदूक खरीदने के लिए फर्जी हस्ताक्षर कर लाइसेंस बनवा लिया और लंबे समय तक शस्त्र का उपयोग किया था। मुख्तार के खिलाफ कोर्ट में अब तक 10 गवाहों ने गवाही दी है। MP-MLA कोर्ट में आज केस में मुख्तार के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह करेंगे।

इसे भी पढ़े -  सुजानगंज में मिली महिला की हत्या की गई लाश क्षेत्र में फैली सनसनी।