
रोहनिया। भाजपा क्षेत्र कार्यालय केसरीपुर रोहनिया पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता सिंह की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य व विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना आत्मनिर्भर भारत को साकार करने के लिए हम सभी को स्वदेशी चीजों अपनाना होगा। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मोदी जी द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे वरीयता, नारी सुरक्षा,नारी सशक्तिकरण एवं हर घर स्वदेशी , घर-घर स्वदेशी पर विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आत्मनिर्भर भारत के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेखा सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, संजय सोनकर, जिला मंत्री मीना तिवारी, महामंत्री किरण मिश्रा, हीरावती, सीमा ओझा, सोनाली पांडेय, कुमुद त्रिपाठी स्वाति पांडेय ,ममता पटेल, मधु विश्वकर्मा, मुमताज बानो इत्यादि लोग शामिल रहे।
