magbo system

Editor

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

राजातालाब ।स्थानीय थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के सामने शुक्रवार की शाम को लगभग 5:30 बजे रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मोहन सराय निवासी राहुल हरिजन नामक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। ग्राम प्रधान मोहन सराय मनोज वर्मा ने बताया कि राधे हरिजन के तीन बेटों में मृतक राहुल सबसे छोटा व अविवाहित था।घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम के साथ कस्बा चौकी प्रभारी राजा तालाब रोहित दुबे ने उक्त मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment