

बांटी 158 महिलाओं को साड़ी व श्रृंगार सामग्री, भेंट कर किया सम्मान
वाराणासी में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की महिला शाखा द्वारा रविवार को तीज महोत्सव व महिला सम्मान समारोह का आयोजन मैदागिन स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। जहां समारोह में समाज की 158 महिलाओं को साड़ी व श्रृंगार सामग्री बांटी गई।
वही मुख्य अतिथि राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ ने कहा कि तीज का यह त्यौहार न केवल प्रकृति के साथ हमारे गहरे जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि नारी शक्ति,प्रेम और समर्पण का भी प्रतीक है।यह पर्व हर्षोल्लास भक्ति और एकता का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा आगामी नवंबर से फरवरी के बीच सामूहिक विवाह का भी आयोजन संपन्न कराया जाएगा।
वही विशिष्ट अतिथि दशरथ सोनी ने कहा कि यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पवित्र मिलन की याद दिलाता है,जो प्रेम त्याग और भक्ति का अनुपम उदाहरण है।
इस अवसर पर संस्था की महिला शाखा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति सोनी ने कहा कि तीज का यह उत्सव हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और सामाजिक समस्या को बढ़ावा देता है।
महिला शाखा की प्रदेश प्रमुख महासचिव सरिता सर्राफ ने आगंतुकों का स्वागत किया।
संस्था के जिलाध्यक्ष पूर्व पार्षद किशोर सेठ ने कहा कि तीज पर्व के इस पावन अवसर पर जो हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का एक अनमोल हिस्सा है, यह हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, विश्वास और एकता कितना महत्वपूर्ण है।
प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर भगवान गणेश को पुष्प अर्पित किया।
समारोह का संचालन श्रवण सेठ व सुनंदा सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला शाखा की नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभु शंकर सेठ, अनिल चंचल, किरन सर्राफ, रौनी वर्मा, सोनार धर्मचंद वर्मा, विनोद सेठ, पंकज सर्राफ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, विष्णु दयाल, संजय सर्राफ, संजय सिंह, अभिषेक सेठ, दिलीप सोनी, सुनीता सोनी, आरती सेठ, आयुषी सिंह, क्षमा सिंह, मीनू वर्मा, लक्ष्मी सेठ, रेनू सेठ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
किशोर सेठ (पूर्व पार्षद)
जिलाध्यक्ष
स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान वाराणसी।

