
न्यूज़ डेस्क सोनाली पटवा. वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के शाहंशाहपुर निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी, सीमा देवी (45), की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा देवी जौनपुर में अपने मायके गई हुई थीं, जहां शुक्रवार की सुबह उन्हें सांप ने काट लिया।
जौनपुर में इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। सीमा का शव जौनपुर से उनके पैतृक घर शाहंशाहपुर शाम 5 बजे पहुंचा। सीमा के पति और बेटा बाहर नौकरी करते हैं, और उनके आने का इंतजार किया जा रहा था।
अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा देवी जौनपुर में अपने मायके गई थीं। वहां खेत में काम करते समय उन्हें सांप ने काट लिया। नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।