जानें किसे कहां मिली तैनाती
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सोमवार को बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इस बदलाव में 25 पुलिस उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेबदल करते हुए उन्हें स्थानांतरित किया गया है। इन 25 उपनिरीक्षक जिनका स्थानांतरण किया गया है उनकी सूची इस प्रकार है:- जंसा थाने के उप निरीक्षक शंभूनाथ को थाना फूलपुर में तैनात किया गया है। जंसा थाने के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता को थाना बड़ा गांव में तैनात किया गया है। जंसा थाना के उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को थाना बड़ागांव में तैनात किया गया है। जंसा थाना के उप निरीक्षक लव कुश को थाना सिंधौरा में तैनात किया गया है। जंसा थाना के उप निरीक्षक अभिषेक कुमार राय को थाना सिंधौरा में चौकी प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामेश्वर जंसा थाना संदीप कुमार पांडे को चौकी प्रभारी बाबतपुर थाना फूलपुर में तैनात किया गया है। राजातालाब थाना के उप निरीक्षक अनिल कुमार गिरी को थाना सिंधौरा में तैनात किया गया है। राजातालाब थाना के उप निरीक्षक रवि प्रकाश सिंह को थाना बड़ागांव में तैनात किया गया है। राजातालाब के उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह को थाना बड़ागांव में तैनात किया गया है। राजतलाब थाना के उप निरीक्षक विवेकानंद द्विवेदी को थाना बड़ा गांव में तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी कारधना थाना मिर्जामुराद के उप निरीक्षक अजय कुमार दुबे को चौकी प्रभारी साधोगंज थाना बड़ागांव में तैनात किया गया है। मिर्जामुराद थाना के उप निरीक्षक सुनील कुमार गौड़ को थाना बड़ागांव में तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी कालिका धाम थाना कपसेठी के उप निरीक्षक अजय कुमार गौड़ को थाना फूलपुर में तैनात किया गया है। फूलपुर थाने के उप निरीक्षक विनय तिवारी को थाना राजातालाब में तैनात किया गया है। सिंधौरा थाना के उप निरीक्षक जगदीश राम को चौकी प्रभारी रामेश्वर थाना जंसा में तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी सिंधौरा, थाना सिंधोरा के उप निरीक्षक सुमन कुमार को चौकी प्रभारी मतलदेई, थाना राजातालाब में तैनाती की गई है। इसके अलावा गोमती जॉन के उप निरीक्षक सर्वेश तिवारी को थाना बड़ागांव में तैनात किया गया है। थाना मिर्जामुराद के उप निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य को चौकी प्रभारी, परमपुर थाना जंसा में तैनात किया गया है। थाना सिंधौरा के उप निरीक्षक रोहित दुबे को चौकी प्रभारी करधना में तैनात किया गया है। थाना राजातालाब के उप निरीक्षक राजेश सिंह को चौकी प्रभारी जक्खिनी, थाना राजातालाब में तैनात किया गया है। थाना कपसेठी के उप निरीक्षक जगदम्बा सिंह को चौकी प्रभारी कालिकाधाम, थाना कपसेठी में तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी बाबतपुर, थाना फूलपुर के उप निरीक्षक प्रीतम तिवारी को थाना जंसा में तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी जक्खिनी, थाना राजातालाब के उप निरीक्षक मनिशंकर वर्मा को थाना फूलपुर में तैनात किया गया है। थाना जंसा के उप निरीक्षक कौशल कुमार सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा जंसा, थाना जंसा में तैनात किया गया है। फूलपुर के उप निरीक्षक नंदलाल को थाना जंसा में स्थानांतरित किया गया है।