RS Shivmurti

NEET परीक्षा में धांधली पर वाराणसी में विरोध: सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना शिक्षा मंत्री का पुतला

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

न्यूज़ डेस्क-सोनाली पटवा.वाराणसी में NEET परीक्षा में हुई धांधली को लेकर विपक्ष एकजुट हो गया है। विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वाराणसी के जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग है कि NEET की परीक्षा को पूरी तरह से रद्द किया जाए।

RS Shivmurti

पुतला फूंकने की कोशिश पर पुलिस की रोक

सपा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला जलने से पहले ही छीन लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान हुई। अंततः पुलिस ने शिक्षा मंत्री का पुतला सपाईयों से छीनकर अपने वाहन में रखा और पुलिस चौकी ले गई। इसके बाद, सपाईयों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ लिखे गए पोस्टर को जलाकर अपना विरोध जारी रखा।

CBI जांच की मांग, दोषियों को सख्त सजा

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्होंने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट की परीक्षा में धांधली हुई है, लेकिन इसे निरस्त नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि परीक्षा को पुनः आयोजित किया जाए और पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए, ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

इसे भी पढ़े -  थाना खेतासराय पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गया गिरफ्तार।
Jamuna college
Aditya