रामलला के दर्शन पर RLD का सपा से अलग रुख:

खबर को शेयर करे

अखिलेश का अयोध्या जाने से इनकार तो जयंत का इकरार; NDA के साथ राममय होंगे रालोद विधायक
~~~~~
सपा का साथ छोड़कर NDA में शामिल होने की अटकलों के बीच जयंत चौधरी की पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। अखिलेश यादव ने जहां बीजेपी विधायकों के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने से इनकार कर दिया। वहीं, RLD विधायकों ने साथ जाने का फैसला लिया है।
रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बालियान ने गुरुवार को कहा- हमारी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। रामलला सभी के हैं। रालोद के विधायकों से 11 फरवरी को सुबह 8:00 बजे विधानसभा पहुंचकर अयोध्या चलने के लिए कहा गया है।
यूपी में अखिलेश यादव INDIA गठबंधन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं उनके सहयोगी न्याय यात्रा को छोड़कर अयोध्या यात्रा की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़े -  सिंगार की दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने 50 हजार रुपए नगद व सोने चांदी के गहने चुराए