जंसा थाना क्षेत्र में पूजन सामग्री विसर्जित करने गए 2 लड़को के वरूणा नदी में डूबने की आशंका से हड़कंप

खबर को शेयर करे

आयुष सिंह उम्र 17 वर्ष पुत्र लवकुश सिंह व कार्तिकेय राय उम्र-16 वर्ष पुत्र अभिषेक राय दिन मे 12 बजे पूजा सामग्री विसर्जन हेतु घर से बलबला घाट भतसार गांव गए थे, शाम तक वापस ना आने पर घर वालों ने खोजबीन चालू की

सूचना पर सक्रिय हुये जंसा थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह भी खोजबीन में लगे थे कि दोनो बच्चो की बाइक, मोबाइल, और कपड़ा घाट किनारे मिला है लेकिन लड़के नहीं मिले, घर वालों व ग्रामीणों को ऐसी आशंका है कि विसर्जन के बाद लड़के नहाने लगे और डूब गए।

थाना प्रभारी ने स्थानीय
गोताखोर को बुलाया गया है और NDRF टीम को भी बुलाया है, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ है, डूबे बच्चो की खोजबीन जारी है

इसे भी पढ़े -  केंद्रीय उड्डयन मंत्री आज बनारस दौरे पर