RS Shivmurti

जम्मू में हमले में घायल दंपति के काशी वापसी पर विधायक मिलने पहुंचे उनके घर

खबर को शेयर करे

जिला प्रशास‍न के अफसरों से की बात, दोनों घायलों की सकुशल वापसी के लिए जिम्मेदारों को दिया था निर्देश


RS Shivmurti

वाराणसी :- काशी के दो निवासी भी जम्मू‍ में हुए आंतकी हमले में जख्मी हो गए थे। वे शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के काल भैरव वार्ड स्थित हाथी गली के निवासी हैं। आज पूर्वांह उक्त दंपति की घर वापसी हुई। जानकारी मिलते ही दोनो का हाल जानने क्षेत्रीय विधायक डा नीलकंठ तिवारी जी उनके घर पहुंचे। घर पहुंच कर घायल अतुल मिश्रा से वहां घटित घटना के बारे में जाना। अतुल ने विस्तार से सारी घटना के बारे में बताया।
जम्मू संभाग के रियासी इलाके विगत दिनों यात्री बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमे नौ यात्रियों को जान गवानी पड़ी थी तथा 37 अन्य घायल हुए थे। उन घायलों में हाथी गली निवासी अतुल मिश्रा व
उनकी पत्नी नेहा मिश्रा भी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर, दोनो के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई थी। आज दोनो के घर वापसी पर पूरा परिवार हर्षित रहा, और विधायक को धन्यवाद दिया।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  तीर्थंकर पार्श्वनाथ एवं चन्द्र प्रभु के जन्म कल्याणक पर भव्य शोभायात्रा निकली
Jamuna college
Aditya