नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार ली हरियाणा में सीएम पद की शपथ

खबर को शेयर करे

13 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 6 कैबिनेट व 7 राज्यमंत्री बने

चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली है। समारोह पंचकुला में आयोजित था और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इसके अलावा सैनी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता मौजूद रहे। भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर राज्य में अभूतपूर्व तीसरा कार्यकाल हासिल किया। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ ही सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री
पद की शपथ ली। एनडीए के सहयोगी
चंद्रबाबू नायडू, ललन सिंह, अजित पवार, एकनाथ शिंदे, पवन कल्याण भी मंच पर मौजूद रहें। वहीं, सैनी मंत्रिमंडल के 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 6 कैबिनेट मंत्री और 7 राज्यमंत्री होंगे। इसमें जातिय समीकरण को भी साधने की कोशिश की गई है। अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा कैबिनेट मंत्री बने हैं। इसके अलावा विपुल गोयल और अरविंद शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

इसे भी पढ़े -  Bihar Politics: नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम बनते ही बदले सम्राट के तेवर, बोले- लालू के आतंक को करेंगे खत्म