आसमान में बादलों की आवाजाही, तापमान में गिरावट

खबर को शेयर करे

सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिये कब बदलेगा मौसम

वाराणसी। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से बूंदाबादी हो सकती है। उसके बाद तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।
फरवरी तक ठंड ठीक-ठाक रही। लोग ठंड और गलन से बेहाल रहे, लेकिन मार्च में तापमान तेजी से बढ़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान मार्च में गर्मी के पिछले 9 सालों के रिकार्ड को तोड़ते हुए 38 डिग्री के पार पहुंच गया था। दिन में धूप की तल्खी लोगों को परेशान कर रही थी। हालांकि, रात में बादलों की आवाजाही से पारा लुढ़क गया और तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट आई। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।
वाराणसी में रात में भी ठंड का असर अब बहुत मामूली है। न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो-तीन में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे वाराणसी समेत आसपास के इलाके में बदली के साथ ही बूंदाबादी हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  विषय: "मिशन शक्ति फेज-5" के अंतर्गत शिवकुमारी बालिका इण्टर कॉलेज पिण्डरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Shiv murti
Shiv murti