
लखनऊ में फर्जी आईएएस बनकर महिला सिपाही से शादी करने का मामला सामने आया है। जब महिला को सच्चाई का पता चल लगा तो आरोपी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। साथ ही महिला सिपाही की सैलरी भी धोखे से हड़प ली। वहीं महिला की तहरीर पर मदेयगंज थाने में पुलिस ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। महिला सिपाही की इंस्टाग्राम पर चार महीने पहले दोस्ती हुई थी। जिसके बाद फर्जी फोटो और वीडियो दिखाकर आरोपी ने महिला को खुद के आईएएस होने का झांसा लेकर शादी कर ली।