RS Shivmurti

सुपौल में बकौर पुल का बड़ा हिस्सा गिरा,1 की मौत

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

कई मजदूर दबे; 1200 करोड़ की लागत से 10.2KM का बन रहा महासेतु
~~~~~
सुपौल में बकौर और मधुबनी जिले के बीच बन रहे पुल का तीन गार्टर गिर गया है। यह गार्टर पिलर नंबर 50, 51 और 52 के गिरे हैं। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। 15 से 20 मजदूर घायल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 30 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की आशंका है। हालांकि प्रशासन की ओर से 8 लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि पुल का एक हिस्सा कोसी नदी में गिर गया है। गार्टर गिर कर 3 फीट नीचे तक धंस गया है। गोपालपुरसिरे पंचायत मुखिया पति सुरेंद्र ने कहा कि हेड मैनेजर को हमलोगों ने कहा था कि पुल में गुणवत्ता की कमी है। इसका हमलोग विरोध कर रहे थे। पुलिस से धमकी दिलाई जा रही थी। 20 लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय ग्रामीण ओमप्रकाश ने कहा कि पुल बनने से पहले टूट गया, ये भ्रष्टाचार है। इसमें 30 लोग दबे हैं। जो घायल हैं उन्हें ग्रामीणों ने सदर अस्पताल सुपौल भेजा है।
बता दें कि यह पुल केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है। यहां देश का सबसे लंबा पुल बन रहा है, जो केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 12 सौ करोड़ की लागत ​​​​​​से बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किमी से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना एवं बाढ़ के कारण पुल निर्माण का समय बढ़ गया।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  यूपी STF को मिली सफलता
Jamuna college
Aditya