काशी की देव दीपावली: 3डी प्रोजेक्शन और लेजर शो के साथ आध्यात्मिक इतिहास की प्रस्तुति

खबर को शेयर करे

वाराणसी। विश्व को सनातन धर्म का संदेश देने वाली काशी, इस वर्ष देव दीपावली पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास की झलक पेश करेगी। योगी सरकार द्वारा विशेष तैयारियों के तहत देव दीपावली के अवसर पर काशी आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव प्रस्तुत किया जाएगा। चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से काशी के धार्मिक इतिहास, गंगा अवतरण और देव दीपावली की धार्मिक कथा का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही, भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति गंगा की लहरों के साथ लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के जरिए दी जाएगी।

वाराणसी के मण्डलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार, शो में आनंद कानन, भगवान शिव का काशी आगमन, ऋषियों-मुनियों की कथा, भगवान बुद्ध, जैन तीर्थांकर, सम्राट अशोक, संत तुलसीदास, कबीर साहेब और रानी अहिल्याबाई होलकर द्वारा मंदिरों और कुंडों के जीर्णोद्धार की पौराणिक कहानियाँ दर्शाई जाएंगी। देव दीपावली का महत्व और गंगा अवतरण की कहानी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

इस कार्यक्रम के लिए करीब 200 तकनीशियनों और इंजीनियरों की टीम जुटी है, जो 24 लेजर प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरे शो को संचालित करेगी। लेजर शो की अवधि लगभग 25 मिनट होगी और इसे चार अलग-अलग समय पर दिखाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकें।

इसे भी पढ़े -  संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त करते हुये निरीक्षण किया गया
Shiv murti
Shiv murti