कपसेठी पुलिस ने चोरी व नकबजनी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जेब से चोरी के सामान की बिक्री के रुपये बरामद

Shiv murti

कपसेठी पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कपसेठी रेलवे स्टेशन के पास से चोरी के सामान की बिक्री से बचे रुपये के साथ अभियुक्तगण 1. रोहन सिंह पुत्र अजीत कुमार सिंह, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष तथा 2. निहाल सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी में अभियुक्त रोहन सिंह की जेब से ₹350/- तथा अभियुक्त निहाल सिंह की जेब से ₹750/-, कुल ₹1100/- बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्तगण ने स्वीकार किया कि वे घरों में सेंधमारी कर चोरी की घटनाएँ अंजाम देते हैं। अभियुक्त रोहन सिंह ने बताया कि जुलाई 2025 में ग्राम बजरडीहा स्थित एक मकान का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी की थी। बरामद ₹350/- उसी घटना से संबंधित शेष रुपये हैं, जिसके संबंध में थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0-87/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत है।
अभियुक्तगण रोहन सिंह व निहाल सिंह ने यह भी स्वीकार किया कि दिनांक 14.08.2025 को ग्राम सुईलरा स्थित स्कूल में ताला तोड़कर नकदी चोरी की थी। बरामद ₹750/- उसी घटना से शेष बचे रुपये हैं, जिसके संबंध में मु0अ0सं0-116/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत है, जिसमें नियमानुसार धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

अभियुक्तगण ने यह भी स्वीकार किया कि जुलाई 2025 में ग्राम दौलत्तिया में अपने तीसरे साथी विपुल पाण्डेय पुत्र दिलीप पाण्डेय, निवासी ग्राम भरहरिया, थाना कपसेठी के साथ मिलकर एक मकान में तोड़फोड़ की थी, जहाँ से कोई सामान नहीं ले जाया गया था। उक्त घटना के संबंध में मु0अ0सं0-111/2025 धारा 331(2)/324(3) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उपरोक्त दोनों अभियुक्त अभ्यस्त अपराधी हैं, जिनका आपराधिक इतिहास निम्नवत है—

अभियुक्त रोहन सिंह
• मु0अ0सं0-051/2021, धारा- 379/411 भादवि0, थाना- सिगरा।
• मु0अ0सं0-068/2021, धारा- 379/411 भादवि0, थाना- सिगरा।
• मु0अ0सं0-052/2021, धारा- 41/411/413/414/420/467/468/471 भादवि0, थाना- कपसेठी।
• मु0अ0सं0-160/2022, धारा- 380/411 भादवि0, थाना- कपसेठी।
• मु0अ0सं0-146/2019, धारा- 394/411 भादवि0, थाना- कपसेठी।
अभियुक्त निहाल सिंह
• मु0अ0सं0-029/2023, धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना- कपसेठी।
• मु0अ0सं0-131/2021, धारा- 380/411/452 भादवि0, थाना- कपसेठी।
• मु0अ0सं0-130/2021, धारा- 411/413/414/420/467/468/471 भादवि0, थाना- कपसेठी।
• मु0अ0सं0-136/2021, धारा- 411/413/414/420/467/468/471 भादवि0, थाना- कपसेठी।
• मु0अ0सं0-102/2023, धारा- 147/323/504/506/452 भादवि0, थाना- सिधौरा, कमि0 वाराणसी।

खबर को शेयर करे
Shiv murti
Shiv murti