RS Shivmurti

बीरभानपुर में बालिकाओं ने भ्रूण हत्या बाल विवाह के खिलाफ रैली निकाली।

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti


विनय मिश्रा
वाराणसी : लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में बीरभानपुर गांव में मंगलवार को लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां,भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, बाल यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगा रही थी । लड़कियों ने बाल विवाह दहेज पर रोक लगाने की मांग किया। रैली में बीरभानपुर, खेवली , कपड़फोड़वा, नागेपुर, हरसोस, मेहदीगंज, हरपुर कचनार आदि गाँवो की सैकड़ों किशोरी लड़कियां और महिलाएं शामिल हुई।
रैली गाँव की विभिन्न बस्तियों से होते हुए पंचायत भवन पर पहुँची, जहाँ पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लड़कियों ने भ्रूण हत्या,दहेज,गैरबराबरी,लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर ,नाटक,भाषण,व विविध कार्यक्रम किया प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी समाज में लड़कियों और महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा है, इसलिए सामाजिक ब्यवस्था में बदलाव लाना जरुरी है. सख्त कानून बनने के बावजूद आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी बलात्कार घरेलू हिंसा की घटनाएँ हो रही है जो कि सभ्य समाज के लिये बहुत चिंतनीय बात है। लड़कियों और महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आकर खुद पहल करना होगा। महिला संगठन की संयोजिका अनीता ने ग्रामवासियों से लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपील किया।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  मंदिर में स्थापित गणेश की मूर्ति क्षतिग्रस्त


कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर,दिहाड़ी मजदूर संगठन संयोजक रामबचन, महिला समूह की संयोजिका अनीता पटेल ने दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम में स्वागत प्रेमा मधुबाला ने संचालन सोनी, धन्यवाद ज्ञापन चन्द्रकला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियंका,रिया,आशीष,अनीता,सोनी,मधुबाला,शिवकुमार,अवनीश,श्यामसुंदर,शमा बानो,मैनब,सीमा,बेबी,मनीषा, विद्या,ज्योति, चन्द्रकला,खुशबू,वंदना,आकांक्षा,कोमल,अंजली,करीना,पूनम,अंजू,सावित्री, नेहा ,सोनम,वंदना,संजना,पूजा,रेखा,रबीना,सपना,सीमा रामबचन आदि ने अपने विचार रखे.

Jamuna college
Aditya