magbo system

Editor

वाराणसी: वृंदावन कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी कर्मनवीर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक ने बताया कि भागवत का अर्थ है वह भगवान, जिनसे हम कभी भाग नहीं सकते। भागवत श्रवण से भगवान हृदय में वास करते हैं और हमें सत्कर्म करने का मार्ग दिखाते हैं। कथा में बताया गया कि भागवत हमें जीवन और परलोक का ज्ञान देती है, और इसके श्रवण से मुक्ति की प्राप्ति होती है। सभी को भागवत कथा सुनने और आचरण में लाने की प्रेरणा दी गई।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment