पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पर्यावरण मुक्त भारत बनाना होगा

खबर को शेयर करे

इलिया। पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पर्यावरण मुक्त भारत बनाना होगा। धरती पर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। धरती को बचाए रखने के लिए हम सभी लोगों को संकल्पित होने की जरूरत है।
यह बातें मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू ने कटवां माफी गांव में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने उद्बोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए चुनौती बनती जा रही है। हमें इस चुनौती को स्वीकार करना होगा और पर्यावरण को बनाए रखने में हर संभव प्रयास करना होगा। प्रभागीय वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में पेड़ पौधों की अहम भूमिका होती है। धरती पर जितने अधिक वृक्ष होंगे उतना ही वायुमंडल प्रदूषण मुक्त होगा। उन्होंने पेड़ पौधों की सुरक्षा में सबके सहयोग का अपील किया। सावित्रीबाई फुले स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या संगीता सिन्हा ने कहा कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन से पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह से संकल्प लेकर घर से निकलना होगा। कोई भी सामग्री की खरीदारी के लिए कपड़े के बने थैले या झोले का प्रयोग करके धरती को बचाना होगा। पर्यावरण विद् वृक्ष बंधु डॉ परशुराम सिंह ने कहा कि पॉलिथीन धरती से लेकर वायुमंडल तक का दुश्मन है। यह धरती में रहकर भूमि को बंजार बनाने का काम करती है और जलने पर वायुमंडल में जहर खोलने का काम करती है। इसलिए हम सभी को पूरी तरह से इसका परित्याग करना होगा। और प्रदूषण मुक्त भारत के परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उसके सुरक्षा के प्रति कार्य करना होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी को पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने और वृक्षारोपण तथा उसके संरक्षण किए जाने के लिए संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान डीपीआरओ नीरज सिन्हा,प्राचार्या संगीता सिन्हा, रेन्जर ए.के.चौबे,चंद्रप्रभा रेन्जर आनन्द दूबे, सत्यनारायण सिंह,सुश्री अन्नपूर्णा देवी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, विनय वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन संतोष सिंह यादव ने किया।

इसे भी पढ़े -  समाजवादी पार्टी द्वारा PDA जन पंचायत का आयोजन, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति प्रतिबद्धता का व्यक्त किया गया संकल्प

ब्यूरोचीफ गणपत राय