RS Shivmurti

अवैध संबंध का विरोध करने पर डाक्टर ने पत्नी को मार डाला

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

RS Shivmurti

बरेली। बरेली में झोलाछाप डाक्टर ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। महिला का कान कटा देखकर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटकर हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं। बिथरी चौनपुर थाना क्षेत्र के बालीपुर अहमदपुर निवासी महेंद्र सिंह ने पुत्री सीमा पटेल की शादी 6 फरवरी 2017 को भुता क्षेत्र के गांव पहरापुर बसावन नगरिया निवासी अखिलेश कुमार से की थी। अखिलेश बिलवा के पास दुकान खोलकर लोगों का इलाज करता था। दंपती इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किराये पर रहते थे। सीमा की बहन गायत्री पटेल ने बताया कि अखिलेश झोलाछाप है। उसके एक महिला से अवैध संबंध हैं। सीमा इसका विरोध करती थी, जिसकी वजह से अखिलेश उसकी पिटाई करता था। शुक्रवार रात भी उसने सीमा को पीटा था। इससे सीमा की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हाथ खड़े किए तो सीमा को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीमा की पांच साल की बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता लगा कि पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। मौत सिर में चोट की वजह से हुई। चोट लगने से कान भी कट गया था। सीमा के मायके वालों ने अवैध संबंध व दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया तो जिला अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद सीमा का पति और परिजन विरोध करने लगे। पति का कहना था कि सीमा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। ऐसी ही हालत में वह खाना बना रही थी तो गिर गई। स्लैब पर उसका कान लगा तो वह फट गया। उसने हत्या नहीं की है।

इसे भी पढ़े -  आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सजा माफी की अर्जी खारिज
Jamuna college
Aditya