कॉन्स्टेबल की पत्नी ने किया सुसाइड:

खबर को शेयर करे

कल दिया था पुलिस भर्ती का एग्जाम, कमरे में लटका मिला शव; 10 महीने पहले हुई थी शादी
~~~~~
ललितपुर में एक कॉन्स्टेबल की पत्नी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 1 दिन पहले शनिवार को ही उसने पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी। वो अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। मोनिका की 10 महीने पहले ही राजेंद्र से शादी हुई थी।
महिला शनिवार को पुलिस भर्ती का एग्जाम देकर जब घर लौटी, तो परेशान लग रही थी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया था। वो सीधे अपने कमरे में जाकर सो गई। उसके बाद रात में बुलाने पर भी खाना खाने नहीं आई। रविवार सुबह उसका शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला कोतवाली सदर का है।

इसे भी पढ़े -  एसीपी प्रज्ञा पाठक ने दशाश्वमेध थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश
Shiv murti
Shiv murti