RS Shivmurti

यूपी में 16 जनवरी से जय बापू जय मंडल जय भीम जनसंपर्क अभियान निकालेगी कांग्रेस

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

कांग्रेस ने पिछड़ों, अति पिछड़ों एवं दलितों के बीच पुख्ता पैठ बनाने की नई रणनीति अपनाई है। वह सामाजित न्याय के एजेंडे को धार देगी। इसके लिए पार्टी 16 से 31 जनवरी तक जय बापू जय मंडल जय भीम जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान की जिम्मेदारी ली है कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, अल्पसंख्यक कांग्रेस और मछुआरा कांग्रेस ने।
कांग्रेस ने सामाजित न्याय के मुद्दे को हवा देकर लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किया। यही वजह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, लखनऊ, प्रयागराज के बाद अब पटना में सामाजिक न्याय सम्मेलन करने जा रहे हैं। ऐसे में यह संघर्ष उत्तर प्रदेश में भी जारी रखने की रणनीति अपनाई गई है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि सपा और बसपा का आधार वोटबैंक माने जाने वाले पिछड़े, अति पिछड़े और दलित जातियों के साथ अल्पसंख्यकों को गोलबंद रखा जाए। तभी कांग्रेस की सियासी नैय्या पार होगी।

RS Shivmurti

कांग्रेस का पूरा फोकस दलित व वंचित जातियां

पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव कहते हैं कि प्रदेश में सियासी बदलाव हो रहा है। पार्टी नए सिरे से संगठनात्मक ढांचा तैयार कर रही है। साथ ही जातियों को गोलबंद रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत पिछडा, अल्पसंख्यक और मछुआरा कांग्रेस की ओर से अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के दौरान किताब गुलामगिरी के हिंदी में प्रकाशन की 140 वीं वर्षगांठ भी मनाई जाएगी। मछुआरा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र निषाद ने बताया कि कांग्रेस का पूरा फोकस दलित और वंचित जातियां हैं। इन सभी जातियों को इस अभियान के जरिए गोलबंद किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में बाद विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गलबहियां करने वाले क्षेत्रीय दलों की राहें जुदा- जुदा रही हैं। इंडिया गठबंधन दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिखर चुका है। वहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राहें जुदा हैं। सपा ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। इस परेशानी को कम करने के लिए वह निरंतर सामाजिक न्याय के मुद्दे को गरम रखना चाहती है।

इसे भी पढ़े -  एनसीडी सेक्रेटेरिएट के तहत रमना, वाराणसी में स्वास्थ्य जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
Jamuna college
Aditya