वाराणसी में कांग्रेस ने फूंका असम मुख्यमंत्री पुतला:

खबर को शेयर करे

कार्यकर्ता बोले- हेमंत बिस्वा नहीं रोक पाआगे राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

वाराणसी में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व शर्मा का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पांडेयपुर में असम मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर असम में राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोकने के मामले पर विरोध जताया।
बुधवार को वाराणसी के पांडेयपुर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम मुख्यमंत्री को लेकर कई टिप्पणियां भी कीं। BJP, हेमंत बिस्वा मुर्दाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि हेमंत बिस्व ये गीदड़ हरकते करवाना छोड़ो। तुम और तुम्हारे लोग राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कभी नहीं रोक पाएंगे।

इसे भी पढ़े -  सत्य प्रकाश यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक
Shiv murti
Shiv murti