28 सौ करोड़ की लागत से 650 पर्यटन विकास परियोजनाओं का लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा किया गया लोकार्पण और शिलान्यास

खबर को शेयर करे

विन्ध्याचल की चार परियोजनाएं भी शामिल

मिर्जापुरःप्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ लोकभवन सभागार से सांय लगभग 04 बजे प्रदेश की 2800 करोड़ की लागत से 650 पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। लोकार्पण/शिलान्यास के क्रम में जनपद मीरजापुर की चार परियोनाए भी शामिल हैं। मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम के पक्काघाट, न्यू0वी0आई0वी0रोड ओल्ड वी0आई0पी0 रोड एवं भूमिगत विद्युत कार्य 1196.59 लाख तथा विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर को जाने वाले मार्गो को जोड़ने वाले पहंुच मार्गो का सुन्दरीकरण एवं निर्माण 4018.53 लाख की लागत व मीरजापुर के गंगा नदी दाहिने तट पर पक्का घाट एवं दीवान घाट 700.95 लाख एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के घोषणान्तर्गत जनपद मीरजापुर के विधानसभा चुनार में अदलपुरा शीतला माता मन्दिर, चुनार के गंगा किनारे पक्का घाट का 638.01 लाख की लागत से निर्मित परियोजनाओं को लोकार्पण किया गया।

इसे भी पढ़े -  15वें वित्त आयोग के कार्यो के सत्यापन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैठक कर की समीक्षा
Shiv murti
Shiv murti