आतंकी हमले के खिलाफ सारनाथ में कैंडिल मार्च, पुतला दहन

खबर को शेयर करे

सारनाथ , वाराणसी,जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ सारनाथ में गुरुवार की शाम को जहा एक तरफ कैंडिल मार्च निकाला गया। वही दूसरी तरफ आशापुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।
कश्मीर में पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगो के मृत आत्मा की शांति के लिए सारनाथ में स्ट्रीट वेंडर सेवा समिति के तत्वावधान में विष्णु, सुरेंद्र, राजेश,राजू, हरिश्चन्द्र सहित अन्य लोगो ने हाथों में कैंडिल लेकर संग्रहालय से सारनाथ मुख्य चौराहे तक कैंडिल मार्च निकाल कर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। वही दुसरी तरफ भाजपा शिवपुर मंडल के कार्यकर्ताओ ने आशापुर चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फुंका ओर कैंडिल मार्च निकाल कर आतंकवाद के खिलाफ अपना विरोध जताया। इस दौरान गोपाल भारद्वाज, धर्मेंद्र पांडेय,नामवर,शोभनाथ, ममता पटेल,सीता रानी मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान लोगों का आक्रोश चरम सीमा पर दिख रहा था।

इसे भी पढ़े -  जलीय जीव संरक्षण में डाल्फिंन मित्र की तत्परता से नदी में कछुआ छोडा गाय