RS Shivmurti

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शोक सभा एवं शांति दान

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

वाराणसी। ब्रह्माकुमारीज़ बजरडीहा द्वारा कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दिवंगत लोगों की आत्मिक शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
संस्था की शाखा प्रभारी बी के सरोज दीदी के नेतृत्व और अपना घर आश्रम के अध्यक्ष बी के ओ एन उपाध्याय के संयोजन में संस्था के सैकंडों सदस्यों ने निर्दोष लोगों के खून की होली खेलने वाले आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए दीप प्रज्वलित कर शहीदों की आत्मिक शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने 5 मिनट का मौन रखते हुए विश्व शांति और सद्भाव के लिए परमात्म आज्ञा प्रमाण सदा आगे बढ़ने की कसमें दोहराई। सदस्यों ने एक विश्व, एक विश्व पिता और एक विश्व परिवार की अवधारणा को मूर्त रूप देने हेतु सभी को साथ आने की जरूरत पर बल दिया ।
उक्त अवसर पर बी के चंदा बहन, श्रेया, सूरज, अभिनंदन, सौरभ, सत्यम, बी के साधना, प्रीति, राज भाई, श्याम भाई, राजकुमार आदि के साथ संस्था के सैयों सदस्य उपस्थित रहे।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  समाज में फैल रही गंभीर बीमारियों से बचने के लिए रासायनिक खेती को त्याग कर किसानों को अब जैविक खेती अपनाना होगा-पूनम मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष
Jamuna college
Aditya