09
Oct
बालिकाओं ने बाल विवाह के खिलाफ निकाली रैली लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में वाराणासी जिले के सेवापुरी ब्लाक के करधना (भटपुरवां)गांव में बुधवार को बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। बालिका महोत्सव कार्यक्रम में सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांव से सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने भाग लिया.लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह के खिलाफ गांव में जोरदार रैली निकाली। बालिका महोत्सव रैली में शामिल लड़कियां बाल विवाह पर रोक लगाओ,तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान,भोग की वह सामान नही कन्या भ्रूण हत्या बंद करो आदि…