07
Sep
नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा सूतक काल वाराणसी- सात सितंबर की रात चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण काल और सूतक को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट सामान्य दिनों से पहले ही बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण काल में मंदिरों में पूजा-पाठ और दर्शन-पूजन वर्जित होता है।पंचांग के अनुसार, चंद्रग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा, जबकि मोक्ष अर्द्धरात्रि के बाद 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। इसके कारण ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजकर 57 मिनट…