24
Sep
आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में नवरात्र महोत्सव का भव्य आयोजन आर्य महिला पी.जी. कॉलेज के सभागार में नवरात्र उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर्य महिला हितकारिणी परिषद की ओर से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर शशिकांत दीक्षित और श्रीमती पूजा दीक्षित ने किया। दोनों ने माता दुर्गा की पूजा, भोग अर्पण और आरती के साथ दीप प्रज्वलन कर नवरात्रि उत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर 251 कन्याओं का पूजन किया गया, जिसके उपरांत उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। कन्या पूजन की इस परंपरा ने पूरे वातावरण को पावन और भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान…