पिंडरा बाजार में भाजपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

वाराणसी जिले के पिंडरा बाजार में रविवार को हरियाली लान से भाजपा ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहाँ यात्रा का शुभारंभ हरियाली लान से हुआ,जो पिंडरा बाजार होते हुए गांव, गलियों और मोहल्लों से गुजरती हुई बैंक ऑफ़ बड़ौदा तक पहुंची।

इस अवसर पर जगह-जगह पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। और भारत माता की जय जकारा करते हुए निकला गया यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। गगनभेदी नारे,देशभक्ति गीतों और तिरंगे झंडों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

वही पिंडरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा सहित कई अन्य भाजपा नेताओँ ने कहा कि तिरंगा हमारी आन,बान और शान का प्रतीक है। देश की आज़ादी के लिए अनगिनत बलिदानों के बाद हमें यह ध्वज मिला है, इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसकी रक्षा और सम्मान करे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। मौके पर भाजपा नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान ब्लॉक प्रमुख संरक्षक भाजपा नेता रविशंकर सिंह,पिंडरा मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा,मंडल महामंत्री विकास राय,ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष पाठक,रोहित सोनकर, धर्मेंद्र सिंह देव,अवधेश मिश्रा,संतोष सिंह,कृष्ण कुमार गुप्ता रामु,अजय उदल,विवेक पाठक, आनंद प्रकाश सोनू बंस नारायण पाठक, अभिषेक राजपुत,जिला महामंत्री डॉक्टर जयप्रकाश दुबे,अमर सिंह गुड्डू सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।,

खबर को शेयर करे
Shiv murti
Shiv murti