अतिक्रमण विरोधी अभियान – दैनिक जागरण तिराहा, थाना कैंट (दिनांक 21.04.2025)

खबर को शेयर करे

दिनांक 21 अप्रैल 2025 को थाना कैंट अंतर्गत अतिक्रमण हटाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक कैंट श्री राजकुमार शर्मा, TI कैंट श्री अनुराग त्यागी तथा ICOP नदेसर श्री विकास सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य दैनिक जागरण तिराहे और उसके आस-पास के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुचारु बनाना था।

अभियान के दौरान निम्नलिखित प्रमुख कार्यवाहियाँ की गईं:

  1. मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाना – दैनिक जागरण कार्यालय से सटे मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था।
  2. वाहन हटाने की कार्यवाही – स्कॉर्पियो एन (UP65FD9466) को अवैध रूप से खड़ा पाए जाने पर क्रेन की सहायता से TP लाइन भेजा गया, जहां आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
  3. अभियोग पंजीकरण – लगातार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वाले दुकानदार राजेश चौहान (चौहान सफारी गैरेज) के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया।
  4. व्हील क्लैम्प एवं चालान – मुख्य मार्ग पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर व्हील क्लैम्प लगाकर चालान किया गया।
  5. दुकानदारों को चेतावनी – सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में मार्ग को अवरुद्ध करने पर कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इस अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को राहत मिली तथा नागरिकों को साफ संदेश गया कि अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की फरियाद