
पन्नूगंज / सोनभद्- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्वेक्षण व निर्देशन में शुक्रवार दिनांक 28/06/2024 को थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त इरफान उर्फ राहुल पुत्र आजाद निवासी ग्राम किरहिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद के कब्जे से एक झोले में 02 किग्रा 300 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 86/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्त इरफान उर्फ राहुल पुत्र आजाद निवासी ग्राम किरहिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना पन्नूगंज से उ0नि0 रामयज्ञ सिंह, हे0का0 ब्रिजेश कुमार सिंह, हे0का0 अनिलेश सिंह व का0 फिरोज अहमद शामिल रहे।
रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी (राजू) सोनभद्र