RS Shivmurti

मुठभेड़ में अभियुक्त घायल/गिरफ्तार: अवैध तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधी गिरफ्तार

RS Shivmurti

डा. अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरपतहां और खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक अपराधी को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण:
दिनांक 19 दिसंबर 2024 को रात 9:50 बजे रामनगर तिराहे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने पर वे भागने लगे। पीछा करने पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की। सूचना पर खुटहन पुलिस ने घेराबंदी की। मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिरने पर बदमाशों ने फिर फायरिंग की, जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष खुटहन के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा भाग निकला।

गिरफ्तार अभियुक्त:
शुभम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ झूल्लन सिंह, निवासी दर्वेशपुर, थाना जलालपुर। अभियुक्त पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी:

  1. एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)
  2. एक खोखा व एक मिस कारतूस (.315 बोर)
  3. बिना नंबर की मोटरसाइकिल

आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त पर कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 307, 120बी, 384, 395 भादवि व आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले शामिल हैं।

पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह (सरपतहां) व उनकी टीम
  • थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह (खुटहन) व उनकी टीम

पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़े -  400 किलो गांजा तस्करी: अभियुक्त गिरफ्तार, 1 करोड़ की बरामदगी
Jamuna college
Aditya