हत्या के आरोपित अभियुक्तों को संरक्षरण देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

खबर को शेयर करे

घटना का संक्षेप विवरण:
दिनांक 01.05.2025 को वादी विकाश यादव पुत्र राजकुमार यादव, निवासी रायपुर बभनियांव थाना धानापुर ने थाना धानापुर पर अपनी तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि राजकुमार यादव उर्फ मुट्टन यादव की हत्या की गई है। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए थाना धानापुर में मु.अ.सं 53/2025, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना धानापुर के प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता तथा स्वाट/सर्विलांस टीम के प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने एकजुट होकर मामले की तफ्तीश की।

पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों की पहचान की गई, जिनमें से एक टीवीएस अपाचे सफेद रंग और दूसरी हीरो सुपर स्प्लेण्डर काला रंग की बाइक थी। इन बाइकों की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान की गई। जांच में यह सामने आया कि इन बाइकों का उपयोग हत्या के आरोपितों द्वारा किया गया था और बाद में इन बाइकों को अभियुक्त मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू के घर पर ले जाया गया था।

मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू की गिरफ्तारी:
मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू, जो घटना के बाद बाइकों को अपने घर के बाउंड्री में छिपा कर रखता था, उसकी संलिप्तता पाए जाने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए। दिनांक 07.05.2025 को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रमरजाय चट्टी के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़े -  चंदौली में भीषण सड़क हादसा: फिल्मी स्टाइल में चार गाड़ियों की टक्कर, 10 श्रद्धालु घायल

अभियुक्तों की जानकारी:
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और जांच में यह तथ्य सामने आया कि हत्या की योजना और घटना में अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ उर्फ पहलवान सिंह, गोपाल सिंह, और विशाल पासी का हाथ था। इन अभियुक्तों का भी पता लगाया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेण्डर बाइक हिस्ट्रीशीटर अरविंद यादव के भाई शैलेन्द्र यादव के नाम से पंजीकृत पाई गई, जबकि दूसरी बाइक की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 मेघनारायण तिवारी, निवासी ग्राम अहिकौरा (ओड़वला), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली।

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 53/2025 धारा 103(1)/190/191(2)/191(3)/352/61(2) बीएनएस।

बरामदगी:

  1. टीवीएस अपाचे सफेद रंग
  2. हीरो सुपर स्पेलेण्डर काला रंग

पुलिस टीम का विवरण:

  1. उ0नि0 रामजी सैनी
  2. उ0नि0 सूरज सिंह
  3. हे0का0 संजय सोनकर
  4. का0 अमित कुमार यादव
  5. का0 अभिषेक दूबे
  6. का0 सोनू यादव

स्वाट/सर्विलान्स टीम:

  1. प्रभारी स्वाट/सर्विलान्स टीम उ0नि0 आशीष मिश्रा
  2. हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव
  3. हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह
  4. हे0का0 राणा सिंह
  5. हे0का0 अरविन्द कुमार भारद्वाज
  6. का0 अजीत सिंह
  7. का0 नीरज मिश्रा
  8. का0 गणेश तिवारी

आगे की कार्रवाई:
थाना धानापुर पुलिस और स्वाट/सर्विलान्स टीम द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी और अन्य अनुसंधान कार्य जारी है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान करने के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है।