RS Shivmurti

जैविक किसान मेले में उमड़ी किसानो की भारी भीड़, गोवंश आधारित जैविक खेती करने हेतु किया जागरूक

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

बड़ागांव।किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने हेतु बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र के बरजी गांव में सोमवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बायो शर्ट इंटरनेशनल एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जैविक किसान मेला में आए हुए किसानों को जैविक खेती करने तथा उससे होने वाले फायदा के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक सिंह तथा संदीप तेवतिया ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया।जैविक किसान मेला में जनपद के सभी विकास खण्डों में एफपीओ से जुड़े कलस्टरों के जैविक उत्पादों (काशी जैविक उत्पाद’) का स्टाल लगाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर काफी सराहना किया।किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कृषि विशेषज्ञ आनंद प्रकाश सिंह तथा प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज समाज में हो रहे गंभीर बीमारियो से निजात पाने तथा स्वस्थ रहने के लिए किसानों को अब जैविक खेती को अपनाना होगा।किसानों को संबोधित करते हुए संदीप तेवतिया व अर्पित सिंह ने किसानों को देसी गाय पालन तथा मिट्टी में जीवांश बढ़ाने,गो मूत्र व गोबर गुड़,चने का बेसन,जीवांश युक्त मिट्टी को मिलाकर जीवामृत घोल का प्रयोग,लाइन में फसलों की बुवाई करने,मिलवा खेती करने,बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग,देशी बीज का प्रयोग करने हेतु विस्तार पूर्वक से जानकारी दिया।संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोजेक्ट संयोजक अर्पित सिंह ने की।इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सरोज,राजबली यादव, राजनाथ यादव,भीम पहलवान,सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  ज्ञानदायिनी गर्ल्स एकेडमी ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ उत्सव, क्राफ्ट शो और क्रिसमस समारोह का आयोजन किया
Jamuna college
Aditya