इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

खबर को शेयर करे

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल सपा जिलाध्यक्ष ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि सपा मुखिया कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं गुरुवार को अखिलेश के कन्नौज पहुंचने से चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी को लेकर पत्ते नहीं खोले। प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक हम राजनीति करेंगे कन्नौज में ही रहेंगे। साइकिल चुनाव चिन्ह हैं और वह यहां है। कन्नौज सपा का गढ़ रहा है। वह जल्द प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। गुरुवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां सदर विधानसभा के 153 बूथ प्रभारी और जोनल प्रभारियों को चुनाव जीतने के लिए राजनीति गुर बताएं।

इसे भी पढ़े -  नीट-यूजी और नेट परीक्षा में अनियमितताओं पर सीबीआई जांच का अभाविप ने किया स्वागत, परीक्षाओं की पारदर्शिता पर दिया जोर