लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर कई बड़े झटके लगे

खबर को शेयर करे

कांग्रेस के पूर्व विधायक,पूर्व महानगर अध्यक्ष सहित कांग्रेस ,सपा ,बसपा के कई वरिष्ठ नेता पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हुए

भाजपा कार्यालय रोहनिया सेवापुरी एवं रोहनिया विधानसभा क्षेत्र समेत जिले भर में कांग्रेस,सपा एवं बसपा से जुड़े करीब हजारों कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर , जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं भाजपा नेता डा राजेश मिश्र के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा की राष्ट्रवादी विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले कांग्रेसियों मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मेवालाल बागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी रईस अहमद,युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाअध्यक्ष पंकज चौबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख आलोक पांडे ,पूर्व पीसीसी सदस्य डा जेपी तिवारी,कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडे ,कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गुलरेज अहमद, शिवसेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय सिंह गुड्डू,पूर्व सभासद अफजाल अंसारी सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष अभय तिवारी,प्रफुल्ल पांडेय, प्रभु पटेल , बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य भृगुनाथ पटेल, पूर्व प्रधान मनोज पटेल , पूर्व प्रधान गोपाल यादव,
शोभनाथ पांडेय,अभिषेक सोनकर,अभिषेक सिंह,संजीव सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेसी नेता शामिल रहे।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ,संजय सोनकर सुरेश सिंह,अरविंद पटेल,उमेश दत्त पाठक,अरविंद मिश्रा,हर्षवर्धन सिंह आदि रहे ।

इसे भी पढ़े -  वाराणसी:2 मकान गिरे,8 लोग मलबे में दबे
Shiv murti
Shiv murti