इसरो प्रमुख ने किया बड़ा खुलासा

खबर को शेयर करे

ISRO Chief S Somanath: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने साक्षात्कार में बड़ा खुलासा किया है। आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर का पता चला था। सोमनाथ ने कहा कि कैंसर का पता उस दिन चला, जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था। साक्षात्कार में सोमनाथ ने पुष्टि की है। आदित्य-एल1 मिशन के समय कैंसर से जूझ रहे थे। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, उस समय यह मेरे लिए स्पष्ट नहीं था, मुझे इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी।

इसे भी पढ़े -  राष्ट्रीय लोक अदालत में 244848 वादों का हुआ निस्तारण, जिसमें कुल 260117602.37/- रूपये की भी वसूली हुई