RS Shivmurti

दोनों आंखों में रोशनी नहीं…फिर भी UGC-NET पास किया:

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

सुनील बोले-किस्मत ने पत्नी, पिता को छीन लिया, मैंने जहर खाया पर बच गया
~~~~~~
फतेहपुर के रहने वाले सुनील सोनी की दोनों आंखों में रोशनी नहीं हैं। लेकिन, अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने UGC-NET की परीक्षा पास की है। सुनील अपनी 75 साल की मां के साथ काशीराम कालोनी के दो कमरों के मकान में रहते हैं। सुनील की इस सफलता पर सिर्फ उनकी मां ही नहीं, बल्कि कालोनी के लोग भी खुश हैं।
सुनील की यह सफलता इसलिए भी मायने रखती है कि बेहद मुश्किलों का सामना करके उन्होंने इसे हासिल किया है। पिता का देहांत हुआ, फिर भाई और उसके बाद भाभी को खो दिया। उनका इकलौता सहारा रही पत्नी को ब्लड कैंसर हो गया। पैसे न होने के चलते सुनील इलाज नहीं करा पाए। आखिर में पत्नी की भी मौत हो गई।
इतना सब होने के बाद सुनील टूट गए। यहां तक कि सुसाइड की कोशिश भी की। लेकिन शुक्र था कि बच गए। आखिर में उन्होंने मुश्किल हालातों के बीच ही जिंदादिली से जिंदगी जीने की ठान ली। फिर ब्रेल लिपि से पढ़ना शुरू किया। कठिन था, लेकिन वह जूझते रहे, हालातों से लड़ते रहे और आगे बढ़ते रहे।
मन लगाकर पढ़ाई की। मुसीबतों और मुश्किलों को किनारे किया और UGC- NET का एग्जाम पास कर लिया। सुनील का सपना असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का है। UGC- NET एग्जाम क्लीयर होने के बाद अब उनको यकीन है कि वह अपने इस सपने को पूरा कर पाएंगे।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हादसा
Jamuna college
Aditya