सिटी मांटेसरी स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी नहीं रहे

खबर को शेयर करे


लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल के संस्थापक एवं पूर्व विधायक जगदीश गांधी का निधन। लंबे समय से मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज। कल देर रात जगदीश गांधी का हुआ निधन। अंतिम दर्शन के लिए सिटी मांटेसरी सकूल में रखा जाएगा पार्थिव शरीर। सीएमएस के जनसंपर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने की पुष्टि।शिक्षाविद डॉक्टर जगदीश गांधी जी काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल भर्ती कराया गया था। जगदीश गांधी ने लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। उनके सीएमएस स्कूलों में 61 हजार से भी ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। लखनऊ के लोग जगदीश गांधी को खूब जानते हैं। घर घर उनका नाम और काम था। सीएमएस स्कूल के संस्थापक और मैनेजर डॉक्टर जगदीश गांधी जी का निधन शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

इसे भी पढ़े -  गंगा दशहरा पर्व पर प्रशासन एलर्ट मोड पर
Shiv murti
Shiv murti