वाराणसी जिले के मिर्ज़ामुराद स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपापुर में मंगलवार की शाम किराए के विवाद को लेकर ऑटो चालक निखिल निवासी रूपापुर की पिटाई कर दी गई। जहां घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, निखिल अपने ऑटो से राजातालाब से दो सवारियों को लेकर रूपापुर आया था।जहां रूपापुर पहुँचने पर जब निखिल ने सवारियों से किराया मांगा तो दोनों यात्रियों ने विवाद शुरू कर दिया। वही विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने निखिल को घेरकर पीट दिया। मारपीट में निखिल घायल होकर लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों की मदद से घटना की सूचना मिर्ज़ामुराद थाने को दी गई। जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों आरोपितों को पकड़कर थाने ले गई। घायल निखिल ने थाने पहुँचकर लिखित तहरीर दी और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
वही मिर्जामुराद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।