

वाराणसी में पैसे लेने आया, पुलिस पर फायरिंग की तीन और पकड़े गए
वाराणसी – कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में शामिल पुलिस ने तीन लोगों को बुधवार तड़के अरेस्ट कर लिया। एक अन्य संदिग्ध को मुंबई से पकड़ कर लाया गया है। शूटर्स को हथियार सप्लाई करने वाले बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। सारनाथ थाना के फरीदपुर के पास मुठभेड़ हुई। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया- मर्डर के मुख्य प्लानर और शूटर्स को हथियार सप्लाई करने वाले लेनदेन के सिलसिले में मिल रहे थे। इसी सूचना पर हम लोगों ने घेराबंदी की। तभी बदमाश मुकीम ने पुलिस पर गोली चला दी। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की और गोली मुकीम के पैर में लगी। घायल का इलाज कराया जा रहा है। बाकी दो आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। एक संदिग्ध को मुंबई से पकड़ कर वाराणसी ले आई पुलिस पुलिस एक संदिग्ध को मुंबई से पकड़कर वाराणसी ले आई है। गाजीपुर निवासी और पूर्व कारोबारी साझेदार बिल्डर को मुंबई के नाला सोपारा से हिरासत में लिया है। उसे फ्लाइट से लेकर टीम वाराणसी आ गई है।
पुलिस लाइन स्थित एक कक्ष में हत्याकांड में संदिग्ध युवक से पूछताछ की जा रही है। अब तक आरोपी के साथ मृतक महेंद्र गौतम के कई वर्ष पुराने रिश्तों का खुलासा हुआ है। महेंद्र के साथ पूर्व साझेदार ने कई जमीनें खरीदी थी और कॉलोनी में बेची थीं। हिरासत में लिए गए आरोपी के परिजन भी मुंबई से वाराणसी आ गए हैं। अरिहंतनगर में ही जमीन और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के चलते करीब ढाई माह पहले उसने महेंद्र से रिश्ता तोड़कर मुंबई लौट गया था। पुलिस को आशंका है कि उसी ने हत्या की साजिश रची और शूटरों को सुपारी दी। बताया गया कि इन दोनों में एक तिवारी नाम से संबोधित युवक कुछ दिनों से महेंद्र के आसपास सक्रिय था। बताया जा रहा है कि बिल्डर के खातों से कुछ संदिग्ध बदमाशों को पैसे भेजे जाने के प्रमाण मिले हैं। महेंद्र गौतम के एक नजदीकी के जरिए पुलिस बिल्डर तक पहुंची। इधर बिल्डर के परिजनों ने पुलिस पर अवैध हिरासत का आरोप लगाते हुए मुंबई और वाराणसी दोनों जगह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी पोस्ट करते हुए पुलिस को टैग किया है। उधर, पुलिस ने तीन संदिग्ध शूटरों की पहचान कर उनसे जुड़े लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो बड़ागांव और एक जौनपुर के बताए जा रहे हैं, जबकि एक रेकी करने वाले की तलाश में पुलिस टीम प्रयागराज गई है। हालांकि पुलिस अब हुलिया के अनुसार पूरा डिटेल जुटा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

