
वाराणासी जिले के ककरमत्ता स्थित प्रिंस डायमंड होटल के प्रांगण में आज सोमवार को सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्भव फाउंडेशन के तत्वाधान में तीज महोत्सव का भब्य आयोजन किया गया।जहां तीज महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेविका पूजा जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि रजनी आर्य,डॉ पूनम सिंह खरवार एवं पल्लवी वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रजनन कर किया गया।
तीज महोत्सव का शुभारंभ लाल हरी परिधानों से सजी-धजी कार्यकारी अध्यक्ष पायल सरल एवं संगीता भट्टाचार्य ने कजरी तीज गाकर प्रस्तुत कर किया।
तीज महोत्सव कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने गायन के साथ नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति कर अपने अपने उत्कृष्ठ कला का प्रदर्शन किया।
नीतू पांडे को तीज क्वीन से सम्मानित किया गया
गायन में पूजा मिश्रा प्रतिमा संगीता भट्टाचार्य
एवं नृत्य प्रतियोगिता में अंकिता नीलिमा सरिता
क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया
पल्लवी वार्ष्णेय द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को स्वागत किया गया।
सुलेखा सिंह,प्रवीन मिश्रा,नवोदिता भट्टाचार्य डॉ पूनम सिंह खरवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
तीज महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कुमकुम पटेल, वर्षा द्विवेदी,अनुभा वार्ष्णेय,डॉक्टर लक्षिता वार्ष्णेय,कविता मिश्रा शालिनी गुप्ता,प्रीति तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय द्वारा किया गया।

