

आज दिनांक 19.08.2025 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय), कमिश्नरेट वाराणसी, श्री शिवहरी मीणा ने यातायात लाइन का औचक निरीक्षण एवं भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात लाइन परिसर, कार्यालय भवन, वाहन पार्किंग स्थल, बैरक, शौचालय, स्नानागार तथा पेयजल व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। यातायात पुलिस लाटन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आहूत कर याताय 2/6 नियुक्त कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गयी तथा कर्मचारियों द्वारा अवगत क… समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण का उद्देश्य-
- अनुशासन और समयपालन सुनिश्चित करना पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित हों और पूरी वर्दी व उपकरणों के साथ कार्य करें
- यातायात व्यवस्था की समीक्षा- शहर की वर्तमान यातायात स्थिति, चुनौतियों और कमियों का प्रत्यक्ष आकलन कर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
- संसाधनों का मूल्यांकन – उपलब्ध यातायात संसाधन (वाहन, वायरलेस, चालान मशीन, बैरिकेड, सीसीटीवी आदि) की स्थिति का निरीक्षण कर उनकी उपयोगिता बढ़ाना।
- कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन कर्मचारियों की ड्यूटी, अनुशासन, कार्यकुशलता और जनता से व्यवहार की समीक्षा कर उनकी दक्षता बढ़ाना।
- सुधारात्मक निर्देश देना – कमजोरियों की पहचान कर मौके पर ही अधिकारियों द्वारा सुधार हेतु निर्देश जारी करना
- जनसहयोग और जागरूकता पर जोर पुलिस कर्मियों को आमजन से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने के लिए निर्देशित करना
- आपातकालीन तैयारी की जांच दुर्घटना, जाम या किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए कर्मियों की तत्परता और व्यवस्थाओं की समीक्षा करना।
- मनोबल वृद्धि – अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा कर उनका मनोबल बढ़ाना और पूरे बल में कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना।
निरीक्षण एवं समीक्षा गोष्ठी के दौरान उपस्थित अधि०/कर्म0 गण को निम्न निर्देश दिये गयेः- - प्रत्येक माह नियमित निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
- स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाई/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- सभी सीज वाहनों को उनकी सीज अवधि के अनुसार क्रमवार खड़ा किया जाए।
- सभी यातायात कर्मी निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
- वर्दी व आवश्यक उपकरणों सहित पूरी तैयारी से ड्यूटी करें।
- बाजार, विद्यालय, धार्मिक स्थल एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
- यातायात प्रवाह सुचारु रखने हेतु आवश्यकतानुसार डाइवर्जन व बैरिकेडिंग की जाए।
- मुख्य मार्गों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को तत्काल हटाया जाए।
- सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, ठेला/खोमचा संचालकों तथा अवरोधक गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए।
- हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने, रेड लाइट जंप करने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने एवं ओवरलोडिंग जैसे उल्लंघनों पर सख्ती से चालान किया जाए।
- चालान कार्यवाही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तकनीकी माध्यमों (ई-चालान, चालान मशीन) से की जाए।
- बार-बार नियम तोड़ने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
2/6
- वाहन, वायरलेस, चालान मशीन, बैरिकेड एवं सीसीटीवी कैमरों का नियमित निरीक्षण। सुचारु स्थिति में रखा जाए।
- तकनीकी संसाधनों के प्रयोग से यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए।
- आम नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि नियमों का पालन कराने हेतु लगातार जागरूक किया जाए।
- स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
- दुर्घटना, जाम या किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत वैकल्पिक मार्ग बनाकर राहत कार्य शुरू किया जाए।
- तत्परता एवं शीघ्र प्रतिक्रिया की विशेष निगरानी की जाए।
- निरीक्षण के दौरान कर्मियों द्वारा बताई गई समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
- जनता के साथ संवाद करते समय शिष्टाचार और संयमित भाषा का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाए।
“यातायात लाइन केवल वाहनों के रख-रखाव का स्थान नहीं है, बल्कि यह पुलिस बल की कार्यकुशलता और अनुशासन का प्रतीक है। यहां की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और वाहनों की सुव्यवस्थित स्थिति पुलिस विभाग की छवि को जनता के बीच मजबूत करती है। सभी अधिकारी और कर्मचारी इन निर्देशों का पालन प्राथमिकता के आधार पर करें और प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।”
उक्त निरीक्षण एवं समीक्षा गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अंशुमान मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम एवं द्वितीय तथा यातायात पुलिस कर्मी उपस्थित रहें।

