
“उद्भव” 17वीं राष्ट्रीय अन्तर्विश्वविद्यालयीय वाद विवाद प्रतियोगिता में
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बना विजेता
बी.एच.यू. को मिली दो बड़ी उपलब्धियाँ : वाद विवाद प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार एवं टीम विजेता प्रथम स्थान का गौरव भारत अध्ययन केंद्र के छात्र कुलदीप को मिला।
गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड द्वारा दिनांक 14,15 जनवरी 2024 को आयोजित “उद्भव” 17वीं राष्ट्रीय अन्तर्विश्वविद्यालयीय वाद विवाद प्रतियोगिता (हिन्दी) (विषय : भारतीय युवा चुनौतीपूर्ण अमृतकाल मे भारत को 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के स्वप्न को साकार करने में सक्षम है) में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, भारत अध्ययन केंद्र के एम.ए. हिन्दू अध्ययन द्वितीय वर्ष के छात्र कुलदीप ने प्रथम पुरस्कार का गौरव प्राप्त करते हुए विजेता शील्ड एवं रू0 5000/- की विजेताराशि प्राप्त की।
इस प्रतियोगिता में देश के 25 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की टीम ने भाग लिया, जिसमें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की टीम (श्री कुलदीप एवं श्री शुभम तिवारी, छात्र भारत अध्ययन केन्द्र, एम.ए. हिन्दू अध्ययन द्वितीय वर्ष) ने टीम विजेता के रूप में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का पुरस्कार मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति, पंतनगर विश्वविद्यालय, प्रो० एस.के. कश्यप, प्रमुख, कृषि महाविद्यालय, पंतनगर, सरदार गजेंद्र सिंह जी, अध्यक्ष, भारत विकास परिषद, प्रो.एस.के. गुरु द्वारा प्रदान किया गया।
भारत अध्ययन केन्द्र
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय