केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पहुँचे वाराणासी,किसानों के साथ सीधा संवाद कर लिया फीड बैक,एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

खबर को शेयर करे

वाराणासी जिले के कृषि विज्ञान केंद्र वाराणासी में गुरूवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर वाराणासी की ओर से आयोजित एक किसान संवाद कार्यक्रम में गुरुवार को देश के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भाग लिया।जहाँ कार्यक्रम का सुभारम्भ केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉक्टर नवीन सिंह ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सहित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ अंग बस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान एफपीओ एवं किसानों द्वारा प्रदर्शित किए गए उनके उत्पादों का सभी स्टालों पर जाकर उत्पादों का अवलोकन किया। कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान बनाए गए अचार मुरब्बा,आदि कई उत्पादों का निरीक्षण किया।

वही केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान पूरे देश में 29 मई से चल रहा था, जो 12 जून को आखिरी दिन है जो इसका आज वाराणासी में समापन किया गया।जिसमे वैज्ञानिकों ने पूरे देश में 1करोड़ आठ लाख चौरासी हजार किसानों के बीच पहुँचे है।और उनको नई तकनीकी से खेती करने के लिए बताया गया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल सभी कृषि वैज्ञानिकों को बधाई दी।अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी किसानों के बीच जाए,उनकी समस्याओं का समाधान करें।किसानों को असली बीज,असली खाद मिले।ताकि किसान के पैदावार अच्छी हो।किसान पुरानी पद्धति को अपनाए प्राकृतिक खेती पर जोर दे।किसानों की आय कैसे बढ़े अधिकारी किसानों को सरल भाषा में समझाए।कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र वाराणासी परिसर में सिंदूर,आम का पेड़ लगाकर उसकी सिंचाई की गई।

इसे भी पढ़े -  जौनपुर, रीवा-बांदा और वाराणसी मार्ग से सबसे ज्यादा ट्रैफिक आने का अनुमान

इस दौरान डा0 सजंय कुमार सिंह उप निदेशक उद्यान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली,डा0राजेश कुमार निदेशक भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणासी,कर्नल बिजेंद्र सिंह कुलपति कुमारगंज अयोध्या,डा0राम बटुक सिंह निदेशक प्रसार आचार्य नरेंद्र देव वि0वि0 कुमारगंज अयोध्या,कृषि विज्ञान केंद्र वाराणासी के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉक्टर नवीन सिंह सहित विभाग के सभी अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।