इंडिगो से सफर करना सस्ता होगा

खबर को शेयर करे

1000 रुपए तक कम हो सकती है टिकटों की कीमत, एयरलाइन ने फ्यूल चार्ज वसूलना बंद किया
~~~~~~
बजट एयरलाइन इंडिगो ने आज यानी, गुरुवार 4 जनवरी से टिकटों पर फ्यूल चार्ज वसूलना बंद कर दिया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण इंडिगो ने अक्टूबर 2023 की शुरुआत में फ्यूल चार्ज वसूलना शुरू किया था।
ATF किसी एयरलाइन के ऑपरेटिंग खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है। ATF की कीमतें बढ़ने से लागत बढ़ जाती है। फ्यूल चार्ज हटने के बाद अब फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है। अभी तक फ्यूल चार्ज के तौर पर 300 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक वसूले जा रहे थे।

रोजाना 1900 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है इंडिगो

इंडिगा के पास 320 से ज्यादा विमानों का बेड़ा है। अपने बेड़े के साथ इंडिगो रोजाना 1900 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है। ये एयरलाइन 81 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 32 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को कवर करती है। भारत में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर इंडिगो का ही है।

Q2FY24 में इंडिगो को ₹189 करोड़ का मुनाफा

दूसरी तिमाही में इंडिगो को ₹188.9 करोड़ का मुनाफा हुआ था। 5 साल में यह पहला मौका था जब एविएशन कंपनी को किसी भी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा हुआ था। आम तौर पर इस तिमाही को एविएशन इंडस्ट्री के लिए कमजोर मांग वाला सीजन माना जाता है।

फ्यूल चार्ज लगाने के बाद स्टॉक में आई थी तेजी

अक्टूबर में फ्यूल चार्ज लगाने से पहले इंडिगो के शेयर की कीमत 2400 रुपए के करीब थी जो अब बढ़कर 3000 के करीब पहुंच गई है। यानी 3 महीने में स्टॉक करीब 25% बढ़ चुका है।
शेयर में तेजी के कारण मार्केट कैप के हिसाब से इंडिगो 13 दिसंबर को दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई थी। इंडिगो ने अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस को पीछे छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़े -  स्वतंत्रता दिवस की रियल टाइम रिहर्सल के अवसर पर पहुची मंडलायुक्त और डीएम
Shiv murti
Shiv murti