magbo system

बरेली कोर्ट के अंदर 4 बदमाशों ने वकील पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; साथियों ने घेरकर पीटा

बरेली में शुक्रवार को कचहरी के अंदर वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम पर जानलेवा हमला हो गया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बाइक से 4 लोग तमंचा लेकर आए थे। फायरिंग की आवाज सुनकर सभी वकील दौड़कर आए। ये देखकर बदमाश भागने लगे।
इस पर वकीलों ने उन्हें गेट पर घेर लिया। इसके बाद पकड़कर पीटा। जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। किसी तरह वकीलों के चंगुल से बदमाशों को छुड़वाया। आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। इसके बाद वकीलों ने जमकर हंगामा किया।

खबर को शेयर करे